जगदीशपुर: बौंसी स्थित हॉस्टल में पहली कक्षा के छात्र पर जानलेवा हमला, आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा मासूम
बांका जिले के बौंसी स्थित माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में पहली कक्षा के एक छात्र पर हुए कथित जानलेवा हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गंभीर रूप से घायल छात्र आनंद कुमार का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं।