कोट में युवक के साथ मारपीट होने का मामला थाने में दर्ज हुआ।शनिवार शाम 5बजे पुलिस ने बताया साजिद ने मामला दर्ज कराया कि वह अपने खेत पर था।तभी जुबैद,आशिक,मुनफेद,अमजद,मोहम्मद,बिच्छू,सद्दाम सहित एक दर्जन युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर गाली गलौच करने लगे व मारपीट की।जिससे गंभीर चोट आई व जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गये।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।