*सादर अवगत कराना है कि दिनांक 31.07.2026 को थाना मनियर पर ग्राम दक्षिणी पटखौली के निवासिनी सद्दाम हुसैन की पत्नी ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसके गांव का ही जाहिद उसके बच्ची को बहला-फूसला कर उसकी बच्ची की कुछ अश्लील वीडियो बना ली थी, और उसके साथ छेडखानी की इसमें तत्काल थाना मनियर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, साथ-साथ विवेचना की जा रही थी, इसी क्रम में आज पीड़िता बालिका किसी कारण से सुसाइड कर लिया जिसमें उसको उपचार हेतु भेजा गया था, जहां डॉ0 द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया, स्थानीय पुलिस तत्काल पहुंची, और शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया है साथ ही साथ इस घटना में शामिल जाहिद सहित दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है, पूरी घटना की गहराई से विवेचना की जा रही है व अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट👇🏻*
Ballia, Ballia | Aug 2, 2026