कोल: बुढ़ासी में अंग्रेजी शराब/बीयर के ठेके पर लुटेरों ने ₹34,500 की लूट की वारदात को दिया अंजाम, SSP ने किया निरीक्षण
Koil, Aligarh | Jan 26, 2026 बुढ़ासी में अंग्रेजी शराब बीयर के ठेके पर लुटेरों ने 34500 की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। शराब ठेके के सेल्समैन के बताए अनुसार आरोपी ठेके के बाहर खड़े होकर शराब पी रहे थे। शराब पीते हुए लुटेरों ने तमंचे के बल पर ठेके से 34500 की लूट कर ली।