मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में आंधी-बारिश से तबाही, पेड़ गिरने से बच्चे की मौत, बिजली और रेल सेवा प्रभावित
पलामू में बुधवार रात करीब 8 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी और बारिश ने जिलेभर में भारी तबाही मचाई। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन प्रभावित हो गया। मेदिनीनगर शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ब्लैकआउट की स्थिति बन गई।तेज हवा के कारण पुलिस लाइन, बारालोटा समेत कई इलाकों में सड़क पर पेड़ और बड़ी डालियां गिर