इटखोरी: 45 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, दलित परिवार ने लगाई सुरक्षा और न्याय की गुहार
Itkhori, Chatra | Jun 13, 2026 इटखोरी प्रखंड अंतर्गत नवादा पंचायत के नवाडीह गांव में दलित महिला एवं पुरुष के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में अब तक आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि 24 अप्रैल 2026 को कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने रास्ता अवरुद्ध कर उनके साथ बेयाब्रू व्यवहार करते हुए क्रूरतापूर्वक मारपीट की थी। पीड़ितों के अनुस