रविवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर में शराब के नशे में धुत बाइक सवार किशोर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुँचाया। घायल का नाम छोटू कुमार है जो पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम के समीप केरवार गाँव का रहने वाला है। घरवालों को सूचना दे दी गयी थी।