पूरनपुर: बदहाल बिजली व्यवस्था से लोग परेशान, व्यापारियों की बैठक के बाद भी नहीं हुआ समाधान
पूरनपुर। नगर और देहात क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था से व्यापारी और आम लोग परेशान हैं। बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, 22 मई को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान की मांग की थी। उस दौरान व्यापारियों ने जल्द सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।