सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी उपखंड अधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को लावंडा और कयामसर के लोगों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सड़क के किनारे लगे विद्युत खम्बो को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया और सड़क किनारे विद्युत के खम्बो को हटाने की मांग की।