शहर के श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम स्थित कामाख्या पेट्रोल पंप के पास गुरुवार ओर शुक्रवार की मध्य रात डेढ़ बजे के करीब खड़े सिसोदिया बस के उपचालक को अपराधियों द्वारा बंधक बनाकर बस को चुराने का प्रयास किया गया। हालांकि गस्ती कर रही टाउन थाने के अवर निरीक्षक रामनारायण प्रसाद की नजर बंधक होने उपचालक पर पड़ी और बस चालू कर भाग रहे आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया गया।