चायल: भकंदा ग्राम सभा में मृत बंदर का श्रद्धा के साथ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों की आंखें हुईं नम
मंगलवार भकंदा ग्राम सभा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पीछे नीम के पेड़ पर एक बंदर मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान अवधेश सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने बंदर को बजरंगबली का स्वरूप मानते हुए बाजे-गाजे और फूल-मालाओं के साथ श्रद्धापूर्वक अंतिम संस्कार किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं।