ईसानगर क्षेत्र में पहले से तेंदुए के आतंक से जूझ रहे ग्रामीण अब मगरमच्छों की मौजूदगी से भी परेशान हैं। क्षेत्र के अम्बरपुर गांव स्थित एक तालाब में मगरमच्छों के दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का दावा है कि तालाब में मौजूद मगरमच्छ एक बंदर और कई पक्षियों को अपना शिकार बना चुके हैं।