पूरनपुर: धनाराघाट मार्ग पर तेज तूफान से आवागमन प्रभावित, राहगीर परेशान
पूरनपुर धनाराघाट अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ आए तूफान ने क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। सड़क पर धूल का गुबार छा गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक को रास्ते में रुकने को मजबूर हो गए, जबकि पैदल चलने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश करते नजर आए।