राघोपुर के रेफरल अस्पताल में अब तक सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसके कारण प्रसव के दौरान जटिलता का सामना कर रही गर्भवती महिलाओं को सदर अस्पताल या अन्यत्र रेफर किया जा रहा है। यह स्थिति तब है जब रेफरल अस्पताल सुपौल जिले में सबसे अधिक डिलीवरी कराने वाले अस्पतालों में दूसरे स्थान पर है। यह अस्पताल एनएच 27 और एनएच 106 के नजदीक स्थित है। इसकी