कटंगी: झंझागी और कोहका गांव के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक ही परिवार के 3 सहित 4 घायल
कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झंझागी और कोहका गांव के बीच सड़क मार्ग में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पति-पत्नी और 4 साल के मासूम सहित कुल 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कटंगी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और