परसिया: रिछेडा में दुल्हन की एंट्री के दौरान पायरो फटा, इवेंट मैनेजर की आंख और हाथ में आई चोट
रिछेडा गांव में शादी के दौरान पायरो फटने से इवेंट मैनेजर घायल हो गया। इंवेट मैनेजर की आंखों और हाथ में चोट आई है। आंख मंे बारूद जाने से युवक को नागपुर रिफर किया गया। शनिवार को छह बजे साथियों ने बताया कि नागपुर में युवक की हालत सामान्य है। उसे दिखाई देने लगा है। आंखों में सूजन थी जो खत्म हो गई है।न्यूटन निवासी हार्दिक इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है।