सिराथू: बनपुकरा पहुंचे सिराथू के एसडीएम और सीओ, शिव मंदिर निर्माण विवाद पर चल रही चर्चा
सिराथू केबनपुकरा में एक मंदिर का विवाद चल रहा है।यहां पर एक शिव मंदिर बन रहा है जिस पर गांव की ही कुछ लोगों की आपत्ति है।इस मामले को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। मामला तहसील और थाने तक भी पहुंच चुका है।इस पूरे मामले को देखते हुए सोमवार सिराथू उपजिला अधिकारी और सिराथू क्षेत्राधिकारी बनपुकरा पहुंचे थे जहां पर दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की है।