पचपकड़ी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को भारी मात्रा में नेपाली एवं देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में थाना क्षेत्र अंतर्गत से प्रकाश अवधेश झा (19 वर्ष), पिता अवधेश झा, ग्राम भंडार, थाना पचपकड़ी को गिरफ्तार किया गया।