प्रयागराज: होली पर्व के दूसरे दिन संगम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, हजारों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी
प्रयागराज के संगम तट पर बीते दिनों पूर्व महाकुंभ का भव्य समापन हुआ है,जबकि महाकुंभ के समापन के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच रहे हैं,आज शनिवार को करीब 10:00 बजे के आसपास होली पर्व के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचे, जहां पर दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं ने गंगा की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगाई है।