प्रयागराज: होली पर लेटे बड़े हनुमान मंदिर में रंगों से किया गया हनुमान जी का भव्य श्रृंगार
प्रयागराज के संगम तट के पास स्थित बड़े हनुमान मंदिर में आज शनिवार को होली पर्व के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा को रंगों से श्रृंगार किया गया,इस दौरान बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी महंत बलवीर गिरी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई,तथा विश्व कल्याण की कामना की गई है, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं।