प्रयागराज: लोकनाथ चौराहे पर प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली के दौरान बिखरे दिखे हजारों कपड़े, युवाओं ने जमकर मचाया धमाल
प्रयागराज में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है,जबकि लोकनाथ चौराहे पर विश्व प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है,इस कपड़ा फाड़ होली में दूर-दूर से आकर बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं,तथा एक दूसरे का कपड़ा फाड़ कर जमकर धमाल मचाते हैं,आज शनिवार को एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है की बड़ी संख्या में सड़क पर कपड़े बिखरे पड़े है।