कटेया: कटेया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने दी जानकारी।
एसपी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटेया थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। हत्या के प्रयास से संबंधित दो अलग-अलग मामलों के प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कटेया थाना कांड संख्या 306/26 के अभियुक्त बीरबल राजभर उर्फ रिंकू, तथा कांड संख्या 314/26 के अभ