पटेरा: कुंडलपुर में 17 मई से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन, बैठक में रूपरेखा तय की गई
Patera, Damoh | May 10, 2026 पटेरा के प्रसिद्ध कुंडलपुर में आगामी 17 मई 2026 से 24 मई 2026 तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाना है,यह धार्मिक आयोजन श्री रुक्मणी माता परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री अंबिका माता मंदिर के पास संपन्न होगा,उक्त सम्बंध में आज रविवार शाम 5 बजे से एक बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।