श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ सड़क हादसे में एक और व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई दो
श्रीडूंगरगढ़-कालू मार्ग पर गुंसाईसर बड़ा के पास मंगलवार शाम हुई मारुति एर्टिका और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेरा निवासी देवकरण सारस्वत ने बीकानेर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि दुर्घटना में देवकरण के भाई रामकुमार सारस्वत की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल