शाहगंज: खुटहन बीआरसी पर विभिन्न मांगे न पूरा होने पर 58 शिक्षक संकुलों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
ऑनलाइन हाजिरी के विरोध तथा शिक्षकों की विभिन्न मांगों के प्रति बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के उदासीन रवैये से आहत खुटहन ब्लॉक के 58 शिक्षक संकुलों ने बीआरसी केंद्र पहुँच सामूहिक त्यागपत्र दे दिया। सामुहिक त्यागपत्र की एक प्रतिलिपि बीईओ अश्विनी सिंह को सौंप विरोध जताया।प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष खुटहन राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।