शाहगंज: खेतासराय कस्बे में अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो गाड़ी, इलाज करा कर लौट रहे 6 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
खेतासराय कस्बे में बीती रात अनियंत्रित होकर एक स्कार्पियो पलट गयी। जिससे इलाज करा कर लौट रहे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा निवासी गुड्डू यादव की बहन की तबीयत खराब थी। बीती रात वो अपने पड़ोसी अच्छेलाल यादव की स्कॉर्पियो लेकर बहन का इलाज कराने गए थे।