शाहगंज: दो अलग अलग जगहों पर हुए सडक दूर्घटना में तीन घायल
गैरवाह गांव निवासी कुलदीप (25)पुत्र राम तीरथ नगर से रात बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही रोडवेज समीप पहुंचा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। दूसरी घटना बारात से घर वापस लौट रहे बाइक सवार सहावै गांव निवासी शिवम (17)पुत्र राम मूरत व सुगन्ध (21)पुत्र राम उजागिर दादर बाईपास पास पर बाइक असंतुलित होकर पलटने से सवार दोनों घायल हो गए।