सोहागपुर: कल्याणपुर में ट्रेन से टकराकर गाय घायल, अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान ने किया उपचार
शहडोल शनिवार को लगभग 4:15 बजे अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कल्याणपुर में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक गाय घायल हो गई सूचना मिलने पर अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुई गाय का उपचार कर अटल कामधेनु सेवा संस्थान में शिफ्ट किया है,इस दौरान गौ सेवक मौके पर मौजूद रहे हैं।