दिनारा: शादी से पहले पिता का सर से साया उठा, सड़क हादसे में हाकिम साह की हुई मौत
Dinara, Rohtas | May 6, 2026 दिनारा थाना के आरा–मोहनियां नेशनल हाईवे 319 पर बुधवार अहले सुबह करीब 5 बजे धनसोई मोड़ पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी व्यापारी हाकिम साह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महरोड़ के घुरहू साह के पुत्र थे। हाकिम अपने ऑटो पर बैंगन लादकर कोचस बाजार बिक्री के लिए जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया है। आज उनकी बेटी का तिलक था।