पट्टी: कोहरांव गांव के जंगल में भीषण आग, लाखों की वन संपदा जलकर हुई राख
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोहरांव गांव स्थित जंगल में गुरुवार तड़के अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से जंगल में लगे कीमती पौधे और लाखों रुपये मूल्य की वन संपदा जलकर राख हो गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल टी