रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के बैनर तले ट्रांसपोर्टर्स ने किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में सोमवार दोपहर 12 बजे सोनांचल ट्रक ऑनर्स एसोशिएशन के बैनर तले ट्रांसपोर्टर्स ने प्रदर्शन किया,ट्रांसपोर्टरों का कहना था कि हाथीनाला से शक्तिनगर तक लगने वाले जाम के समाधान के लिए डीएम और एसपी ने कोयला और राख ढोने वाले ट्रकों को जिम्मेदार ठहराते हुये 7 वर्ष से पुराने ट्रकों को कोयला और राख परिवहन पर रोक लगा दिया है।