सरवाड़: रामपाली में खेत में मिला लापता बुजुर्ग का शव, जीवन गौसेवा व बालाजी महाराज की भक्ति में समर्पित रहा
Sarwar, Ajmer | May 15, 2026 सदर थाना क्षेत्र के रामपाली गांव में एक दिन पहले बिना बताए घर से निकले एक बुजुर्ग का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।परिजनों द्वारा मृत्यु के कारणों में किसी तरह का संदेह व्यक्त नहीं करने पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 बजे बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।