धनवार: इमाम अहमद रजा कॉन्फ्रेंस का आयोजन, अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़
घोड़थम्भा के मेहबूब चौक में सोमवार रात को इमाम अहमद रजा कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, उलेमा-ए-कराम और अकीदतमंद शामिल हुए। इस अवसर पर अल्हाज मुबारक हुसैन मुबारक द्वारा लिखित नातिया दीवान “मुस्तजाब” का विधिवत विमोचन किया गया।