सरमथुरा: कंस मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, जगन्नाथ कुशवाहा को बनाया मेला कमेटी का अध्यक्ष, 14 मार्च को लगेगा कंस मेला
बसई नवाब कस्बे के ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कंस मेले की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि बंटी सोनी द्वारा की गई। बैठक में विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से जगन्नाथ कुशवाहा ठेकेदार को कंस मेला कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कमेटी द्वारा अध्यक्ष जगन्नाथ कुशवाहा ठेकेदार का फूल माला और साफा बांधकर स्वागत किया गया।