चैनपुर: पतरिया खुर्द में झोलाछाप डाक्टर ने ली बच्ची की जान, मिर्गी की बीमारी का इलाज करने के दौरान हुई घटना
चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द में गुरूवार को झोलाछाप डाक्टर मुखलाल चौधरी ने एक बच्ची की जान ले ली। मिर्गी की बीमारी का इलाज करने के दौरान इंजेक्शन देने से हालत खराब हुई एवं बच्ची ने दम तोड़ दिया। हालांकि थाना में मामला दर्ज नहीं कराया गया है।