करनैलगंज: करनैलगंज पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार
करनैलगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले म आरोपी पति विनय गांधी उर्फ विनय गोस्वामी को कुट्टी कोचाकासिमपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पत्नी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप है। मृतका की मां भरैला देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। गुरुवार 6 बजे SHO ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।