बेतिया: विद्यालयों में स्वागत सप्ताह शुरू, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुणाल गौरव ने दी जानकारी
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) कुणाल गौरव ने आज 26 जून गुरुवार शाम करीब 6 बजे समाहरणालय परिसर स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में शिक्षा विभाग की योजनाओं से जुड़ी दूसरी कड़ी की जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून से सभी सरकारी विद्यालयों में अवकाश समाप्त कर विद्यालयों को पुनः खोला गया है।