बेतिया: राशन कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया- एक महीने में पूरी होगी आवेदन प्रक्रिया
जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार रविंद्र ने आज 26 जून गुरुवार सुबह करीब 11 बजे समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय में राशन कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हमारे यहाँ कुल 8 लाख से अधिक राशन कार्डधारी हैं, जिनमें 1 लाख से अधिक अंत्योदय कार्डधारी और शेष लगभग 7 लाख PHH (प्राथमिकता प्राप्त परिवार) योजना के तहत आते हैं।