कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केंद्र नगर में सीवर का गंदा पानी स्थानीय लोगों के घर में घुसने से नाराजगी जाहिर की
इंदिरा नगर के गौतम बुद्ध पार्क में सीवर का गंदा पानी भरने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को 3बजे क्षेत्रीय निवासियों ने पार्क परिसर में विरोध प्रदर्शन कर नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद अब तक किसी अधिकारी ने मौके पर आकर समस्या का समाधान नहीं किया।