ऊंचाहार: रसूलपुर के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर पिकअप ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत और तीन घायल
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गाँव के पास रविवार की शाम, गंगा एक्सप्रेस वे पर रविवार की देर शाम पिकअप ने पीछे से ट्रैक्टर से बंधी ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में ट्रैक्टर चालक प्रकाश नारायण मिश्रा निवासी चड़रई चौराहा व पिकअप चालक नरमजीत व शत्रु निवासी पंजाब घायल हो गये, जब कि ट्रैक्टर सवार मनोज कुमार निवासी इंदर का पुरवा की मौत हो गई।कोहराम मच गया