बक्सर: बक्सर शहर में दिखा अद्भुत दृश्य, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का तिलक चढ़ा, गाए गए मंगल गीत
Buxar, Buxar | Feb 10, 2026 बक्सर शहर में महाशिवरात्रि से पहले भगवान भोलेनाथ की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के खलासी मोहल्ला स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में पारंपरिक तिलक समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा। इस तिलक समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।