डोमचांच: पंचायत पारहो पहुँचे उपायुक्त, पंचायत भवन रूपायडीह का निरीक्षण किया, योजनाओं पर दिए निर्देश
उपायुक्त ऋतुराज डोमचांच प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत पारहो स्थित पंचायत भवन रूपायडीह का औचक निरीक्षण सोमवार को 2 बजे किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवन की भौतिक स्थिति के साथ-साथ योजना पंजी, स्टॉक रजिस्टर, कैश बुक, पंचायत ज्ञान केंद्र तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की।