कलेर: हंसाडीह में कृषि ट्रांसफार्मर से एल्यूमिनियम तार चोरी, सिंचाई ठप होने से किसानों में आक्रोश
Kaler, Arwal | Jul 5, 2026 कलेरप्रखंड के हंसाडीह गांव में अज्ञात चोरों ने कृषि ट्रांसफार्मर का ऊपरी हिस्सा खोलकर एल्यूमिनियम व अन्य तार चोरी कर लिए तथा ट्रांसफार्मर में पानी डालकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई और धान की खेती की तैयारी कर रहे किसानों की परेशानी बढ़ गई। ग्रामीणों ने कलेर थाना व बिजली विभाग को सूचना दे दी गई है, किसानों में आक्रोश बना है