बेगूसराय: बेगूसराय में चोर ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर की चोरी, चोरी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद,
बेगूसराय में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बलिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बेखौफ चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 50 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।