सिकंदराराऊ: नगला कांच के पास आवारा जानवर से टकराने पर बाइक सवार हुआ घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
मथुरा जिले की राया तहसील का रहने वाला एक युवक सत्येंद्र बाइक द्वारा कासगंज क्षेत्र में जा रहा था। नगला कांच के पास निर्माणधीन हाईवे पर आवारा जानवर आ गया जिससे युवक टकरा गया और घायल होकर वहीं गिर पड़ा। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे राहगीरों के द्वारा तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचा कर परिजनों को सूचना दी है।