बदायूं: संतोष सिंह चौराहे को जाने वाले ओवर ब्रिज के बंद होते ही शहर में लगा जाम, यातायात पुलिस के हाथ-पांव फूले
Budaun, Budaun | Jun 22, 2026 बदायूं के संतोष सिंह चौराहे को जाने वाले ओवर ब्रिज की मरम्मत करने के उद्देश्य एक महीने के लिए ओवरब्रिज को बंद कर दिया गया है। अब वाहन एसएसपी ऑफिस होते हुए या फिर ओवरब्रिज के नीचे अंडर पास होते हुए ककराला, अलापुर, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन ही जा पाएंगे। ओवरब्रिज बंद होते ही सोमवार सुबह 9:00 बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया।