टोंक के देवली उनियारा से विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीना ने सोप के कोटड़ी मोड़ पर जन आंदोलन की हुंकार भरी, दिन भर विशाल जनसभा के बाद समर्थकों के साथ जयपुर कूच का ऐलान कर दिया। फिलहाल नरेश मीना के काफिले को सोप चौराहे पर रोका गया है।