श्रीडूंगरगढ़: बिदासर रोड पर देर रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, ग्रामीणों ने किया धरना
श्रीडूंगरगढ़ के बीदासर रोड स्थित सालासर फांटे पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में गांव कल्याणसर पुराना निवासी जस्सुराम मेघवाल के 17 वर्षीय रामप्रताप और 22 वर्षीय अशोक की जान चली गई। दोनों भाई गांव से श्रीडूंगरगढ़ आ रहे थे, तभी उनकी बाइक और ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनो