बीसलपुर: पुलिस क्षेत्राधिकार के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का बरखेड़ा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज ।
गांव परेव अनूप निवासी संतोषी ने सीओ को प्रार्थना पत्र में बताएं कि 6 साल पूर्व उसकी शादी माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी शिवकुमार उर्फ सुरेश के साथ हुई थी शादी के बाद से ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे पीड़िता ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी वही सीओ के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है