बीसलपुर: रायपुर गांव में उधारी के पैसे मांगने पर एक ग्रामीण ने युवक को पीट कर किया घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी भगवान दास ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने गांव के ही एक ग्रामीण को₹1200 उधार दिए थे वह आज अपने रुपए वापस लेने गया था इसी समय भगवान दास ने ग्रामीण से अपने उधारी के रुपए मांगे तभी वह गाली गलौज करने लगा युवक द्वारा विरोध करने पर उक्त ग्रामीण ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया है